फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: साल भर में 33 लाख पर्यटक-श्रद्धालु पहुंचे बाराबंकी, बढ़ेगी रफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में हर साल करीब 33 लाख पर्यटक और श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महादेवा, देवा शरीफ, कोटवाधाम, कुंतेश्वर महादेव और पारिजात वृक्ष जैसे प्रमुख स्थलों को देखने आने वालों से जिले में करोड़ों रुपये का टर्नओवर हो रहा है। अब, इस धार्मिक पर्यटन को नई रफ्तार मिलने वाली है। लखनऊ, बाराबंकी समेत छह जिलों को जाेड़कर बनाए जा रहे राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) के तहत बाराबंकी तक रैपिड रेल ट्रांजिट प्रणाली (आरआरटीएस) और सभी जिलों को जोड़ने वाले ''विज्ञान पथ'' के निर्माण की योजना है। महादेवा कॉरिडोर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में आगामी वर्षों में बाराबंकी में धार्मिक पर्यटन बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सितंबर-2025 में एससीआर को लेकर जारी हुई सर्वे की पहली रिपोर्ट के अनुसार एससीआर क्षेत्र में हर साल लगभग 1.8 करोड़ पर्यटक पहुंचते हैं। इस संख्या में से राजधानी लखनऊ में सर्वाधिक 46 प्रतिशत और बाराबंकी में 31 प्रतिशत पर्यटक आते हैं। जबकि शेष चार जिलों में बाकी पर्यटक पहुंचते हैं। अधिकारियों के अनुसार सर्वे में लगाई गईं दोनों कंसल्टेंट फर्मों एईकॉम इंडिया प्रा.लि. और एजीस इंडिया कन्सल्टिंग इंजीनियर्स प्रा.लि. को पर्यटन की संभावनाओं पर अध्ययन कर एक साल के भीतर एक विस्तृत प्लान बनाने को कहा गया है।
इस योजना में बाराबंकी का महादेवा कॉरिडोर जहां मील का पत्थर साबित होगा। वहीं 36 गांवों से गुजरने वाला 84 कोसी परिक्रमा मार्ग भी शामिल है। जिले को तेज कनेक्टिविटी देने के लिए रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम और छह-लेन का विज्ञान पथ बनाने पर विचार हो रहा है। उम्मीद है कि इससे न सिर्फ सफर तेज होगा, बल्कि व्यापार, रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

.........................
निवेश के नए द्वार भी खुलेंगे
एससीआर के तहत किया जा रहा सर्वे अंतिम चरण में हैं। जिले में धार्मिक पर्यटन सबसे अधिक है। अपार संभावनाओं को देखते हुए आगे के कार्य होंगे। इन परियोजनाओं से बाराबंकी न सिर्फ राजधानी से और मजबूत तरीके से जुड़ेगा, बल्कि पर्यटन, उद्योग और निवेश के नये द्वार भी खुलेंगे।
विज्ञापन

- शशांक त्रिपाठी, डीएम, बाराबंकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें