फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 सौ ने छोड़ी लेखपाल भर्ती परीक्षा

Sun, 13 Sep 2015 10:31 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती परीक्षा-2015 अव्यवस्थाओं के बीच शांतिपूर्ण निपट गईं। परीक्षा के लिए बनाए गए 16 केंद्रों पर दोनों पालियों में 21479 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि परीक्षा में 3302 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए सुबह आठ बजे से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की गेट पर ही सघन तलाशी ली गई। कई स्थानों पर गेट देर से खुलने की वजह से अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के लिहाज से ही केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैैनात रहा। जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

 
लेखपाल भर्ती परीक्षा-2015  के लिए शिवराम सिंह इंटर कालेज, भावी भारती इंटर कालेज, सुभाष आदर्श इंटर कालेज, सागर इंस्टीट्यूट, यंग स्ट्रीम एकेडमी, बाबा गुरुकुल एकेडमी, सेंट्रल एकेडमी, जनेस्मा, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज, जीजीआईसी नगर, रामसेवक यादव इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज केशव नगर, महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग, पायनियर इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग सहित सोलह केंद्रों पर दोनों पालियों में 24781 पर परीक्षा देने की व्यवस्था थी, लेकिन दोनों ही 21479 परीक्षार्थी शामिल हुए।

जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र व अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले में बनाये गये परीक्षा केंद्रों को 6 जोन और 8 सेक्टर में विभाजित किया गया था। परीक्षा केन्द्र के अंदर किसी को भी दूरभाष, मोबाइल अथवा अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने के इजाजत नहीं थी। परीक्षा केन्द्र के आस पास फोटोस्टेट मशीन की दुकानें बंद करा दी गयी थी। केंद्रों पर गेट पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दिखाई सख्ती
केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जनेस्मा के बाहर पुलिस ने बाहर खड़े अभिभावकों तक को नहीं रुकने दिया। सीओ ट्रैफिक अमिता सिंह तो मीडिया से भी अभद्रता करने से भी नहीं चूकी। पुलिस ने आसपास के फोटो स्टेट मशीनों की दुकानों का भी बंद कराया दिया था।

केंद्रों में अव्यवस्था की भरमार
केंद्रों के अंदर सीटिंग प्लान में भी अव्यवस्था रही। डेस्क पर चस्पा की गई स्लिप पर रोल नंबर तक गलत लिखे गए थे। परीक्षार्थी की शिकायत पर उसे ठीक कराया गया। इसके अलावा कक्षों के अंदर साफ-सफाई का भी अभाव रहा। डेस्क पर धूप तो जमी ही थी जाले तक नहीं हटाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें