फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 329 ने की तंबाकू से तौबा

Tue, 16 Jan 2018 10:12 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तंबाकू से बीमारियों की चपेट में आकर असमय काल के गाल में समां रहे लोगों को बचाने का अभियान कितना सफल होगा यह तो समय बताएगा किन्तु जिला अस्पताल में नशा उन्मूलन ओपीडी में तंबाकू छोड़ने के लिए आने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक कुल 329 लोग यहां पहुंचकर तंबाकू छोड़ने की इच्छा जता चुके हैं। उनकी काउंसलिंग के साथ इलाज भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन


जिला अस्तपताल में हृदय विभाग के पास राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा नशा उन्मूलन केंद्र की ओपीडी अक्तूबर 2017 से संचालित की जा रही है। तंबाकू की लत से छुटकारा दिलाने में मदद के लिए डॉ. महेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी, डॉ. उमा सिंह को जिला सलाहकार, डॉ. संजय कुमार को काउंसलर व राकेश कुमार को सोशल वर्कर नियुक्त किया गया है।

यह टीम ओपीडी में आने वाले लोगों की काउंसलिंग करती है और आवश्यकतानुसार उनकी जांच कराई जाती है। ज्यादा गंभीर मरीजों को केजीएमयू के तंबाकू नियंत्रण विभाग को रेफर किया जाता है। अस्पताल की ओपीडी में सोमवार से शुक्रवार तक रहती है शनिवार को टीम लोगों को जागरुक करने के लिए गांवों में प्रधान के माध्यम से शिविर में आने वाले लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए जागरुक किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें