बाराबंकी। 70वें गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन की साज सज्जा की तैयारी पूरी हो गई। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्कूली बच्चों ने पूर्वाभ्यास भी किया।
इस बार गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चों द्वारा कारगिल में हुए युद्घ की प्रस्तुत होने वाली झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगी। दो दिन पूर्व से ही स्कूली बच्चे इसकी तैयारी में जुट गए। दुकानों पर झंडा खरीदने के लिए बच्चों की भीड़ लगी रही।
पुलिस लाइन में 26 जनवरी के अवसर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बृहस्पतिवार को पायनियर और ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने पूर्वाभ्यास किया।पूर्वाभ्यास के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।