एसआईबी ने शुरू की भ्रष्टाचार
में दर्ज कई मुकदमों की जांच
क्रासर
- पीएम आवास, मनरेगा व शौचालय योजना में जुटा रहे ब्यौरा
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, मनरेगा व स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत बन रहे शौचालयों में किए गए भ्रष्टाचार में दर्ज मुकदमों को लेकर एसआईबी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन ब्रांच) ने जांच शुरू कर दी है। इसके बाद संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया है। केंद्र सरकार के निर्देश पर शुरु हुई इस जांच में फिलहाल भ्रष्टचार को लेकर कोई मुकदमा दर्ज ना होने की बात अधिकारी कह रहे हैं। एसआईबी के जांच अधिकारी विभागीय अधिकारियों के कार्यालयों में जाकर उनसे ब्यौरा जुटाने में लगे हुए हैं।
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा व शौचालय आदि योजना में मिल रही शिकायतों को काफी गंभीरता से लिया है। शायद इसी लिए भ्रष्टाचार में दर्ज मुकदमों की पड़ताल करने के लिए अब पुलिस विभाग की गोपनीय शाखा की मदद ली जा रही है। केंद्र सरकार से आए निर्देश के बाद एसपी कार्यालय के एसआईबी में तैनात एसएसआई लल्लन राज ने सोमवार को जिला पंचायत राज कार्यालय समेत ग्राम्य विकास अभिकरण व मनरेगा के दफ्तरों में जाकर अधिकारियों से संपर्क साधा। उन्हें आदेशित पत्र दिखाते हुए शौचालय, पीएम आवास व मनरेगा के कार्यो में भ्रष्टाचार किए जाने के मामले में दर्ज मुकदमों के संबंध में ब्यौरा मांगा। मुकदमों की जांच शुरु होने के बाद संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
बाक्स
जांच तक ही हुई है कार्रवाई
एसआईबी द्वारा इस संबंध में ब्यौरा जुटाए जाने के बाद विभागों ने अभी तक किसी भी मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की बात से साफ इंकार किया है। अधिकारी सिर्फ शिकायत के बाद जांच होने की बात ही एसआईबी अधिकारी से कह रहे हैं। बहरहाल इस पड़ताल के बाद विभागों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
बाक्स
स्पेशल ब्रांच के अधिकारी कार्यालय आए थे जो शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर दर्ज हुए मुकदमों की जानकारी कर रहे थे पर ऐसा कोई मामला अभी नहीं है।
अनिल श्रीवास्तव, डीपीआरओ।