फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद सीएचसी पहुंची महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसव बाद सीएचसी पहुंची महिला की मौत
विज्ञापन

- फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करसाभारी का मामला
अमर उजाला ब्यूूरो
फतेहपुर (बाराबंकी)। प्रसव का दर्द होने के बाद महिला ने नार्मल डिलेवरी से एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद महिला की हालत गंभीर होने पर सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र फतेहपुर के करसाभारी गांव निवासिनी रीमा सिंह (24) पत्नी अमित कुमार को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद क्षेत्रीय आशा बहू व दाई के माध्यम से महिला की नार्मल डिलेवरी कराई गई, महिला ने पुत्री को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। यह देख परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी फतेहपुर पहुंचे जहां मौजूद चिकित्सक ने रीमा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अचानक महिला की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि महिला के परिवारीजनों द्वारा कोई आरोप नहीं लगाया गया है शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। यदि कोई शिकायत करेगा तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें