फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरवा हवा व धूप ने बढ़ाई उमस भरी गर्मी, 33 पार पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप ने बढ़ाई उमस
विज्ञापन

पहुंचा पारा 33 पार

क्रासर

-बारिश न होने से फिर बदला मौसम का मिजाज

अमर उजाला ब्यूरो
फोटो- 25,26,27 पी

बाराबंकी। बारिश न होने से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। पुरवा हवाओं व तेज धूप से बढ़ी उमस भरी गर्मी से तापमान ने उछाल मार दी। शुक्रवार को जिले का तापमान 33 पार रहा। दिनभर गर्मी से लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन

दो दिनों से उमस भरी गर्मी में तेज धूप लोगों ने लिए मुसीबत बन गई। शुक्रवार को सुबह से जहां पुरवा हवाओं के बाद उमस भरी गर्मी बढ़ी। वहीं आसामान से जैसे आग बरस रही थी। ऐसे में घरो से निकले लोग धूप व उमस भरी गर्मी से बचाव के लिए छांव की तलाश कर रहे थे। ऐसे में बिजली की कटौती भी परेशान कर रही थी। कई दिन से बारिश न होने से ऊंचे खेतों में लगी धान की फसल के सूखने का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग की माने तो अभी बारिश की कोई संभावना नही है। शुक्रवार को पुरवा हवा व तेज धूप से बढ़ी उमस भरी गर्मी से तापमान में उछाल आई है। जिले का अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम 27.5 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें