किसान पाठशाला से पहले अफसरों की लगी क्लास
- प्रमुख सचिव की क्लास में कई अफसर हुए फेल
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। नीली जैकेट.....काली पैंट व चेक शर्ट वाले क्या तैयारी है? तीसरे दिन की पाठशाला में क्या पढ़ाओगे? ऐसे प्रश्न 5 दिसम्बर से ग्राम पंचायतों में लगने वाली किसान पाठशाला से पूर्व तैयारी को लेकर वीडियो कांफ्रेसिंग में प्रमुख सचिव कृषि ने अफसरों से किए।
मंगलवार को किसान पाठशाला से पूर्व प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन ने कृषि विभाग के अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये क्लास ली। एक सवाल पूछे जाने पर दूसरे जिले के अधिकारी व कर्मचारी जवाब खोजने में जुटे दिखे। प्रमुख सचिव ने कुछ इस अंदाज में दिखे नीली जाकेट वाले क्या नाम है किस पद पर है। खडे़ हो जाओ। पाठशाला के तीसरे दिन क्या पढ़ाना है। उसकी क्या तैयारी है। जैसे सवालों पर कई अफसर ठंड में भी पसीने-पसीने दिखे। वीडियों कांफ्रेसिंग में मौजूद प्रदेश भर के कृषि विभाग के अधिकारी में फैजाबाद मंडल में सिर्फ फैजाबाद जिले के ही अधिकारी सवालों की जद में आए। ऐसे में जिन जिलों नाम नहीं आया, वीसी के बाद वह आश्वस्त दिखे।
बाक्स
प्रधान व सेक्रेटरी कराएं पाठशाला के इंतजाम
न्याय पंचायत की दो पंचायतों के प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में दो चरणों में लगने वाली किसान पाठशाला के लिए दरी से लेकर पानी तक की व्यवस्था ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव कराएंगे। इसके लिए प्रमुख सचिव कृषि ने सभी जिले के जिलाधिकारी व कमिश्नर को इस संबंध में पत्र जारी किया है।
वर्जन
किसान पाठशाला की तैयारियों को लेकर प्रमुख सचिव कृषि ने जानकारी ली। तैयारियों के बारे में अधिकारियों से सवाल किए। तो शेष तैयारियों को पूरा करने के निर्देश भी।
- अनिल कुमार सागर, उप कृषि निदेशक