फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 313 बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिले का मौका

Fri, 17 Apr 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर उठते सवालों और अभिभावकों की बढ़ती नाराजगी के बीच आखिरकार शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। अमर उजाला में बीते 13 अप्रैल को प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर अब देखने को मिला है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीसरी लॉटरी सूची जारी कर दी है, जिसमें जिले के 313 बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश का अवसर मिला है।
विज्ञापन

बता दें कि तीसरी लॉटरी सूची जारी न होने के कारण सैकड़ों बच्चे प्रवेश से वंचित थे। अभिभावकों को बार-बार शिक्षा विभाग और विद्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सूची जारी की। अभिभावकों ने उम्मीद जताई है कि अब आगे की प्रवेश प्रक्रिया समयबद्ध, पारदर्शी और सुचारू तरीके से पूरी की जाएगी, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। बीएसए नवीन कुमार पाठक ने बताया कि सभी पात्र बच्चों को समय पर प्रवेश दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें