बाराबंकी। पिछले पांच साल से अधिक समय से लापता चिकित्सकों की तलाश तेज हो गई। ऐसे करीब 31 डॉक्टर चिह्नित किए गए हैं जो तैनाती के बाद से दोबारा अस्पताल ही नहीं आए और न ही विभाग को कोई सूचना दी। सीएमओ के आदेश पर सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
बतातें चले कि इससे पहले लंबे समय से गायब दो डॉक्टरों को स्वास्थ्य मंत्री आज से करीब छह माह पूर्व बर्खास्त भी कर चुके हैं। जिले के अलग-अलग अस्पतालाें में तैनात चिकित्सकों का पिछले पांच साल से कोई अता पता नहीं है।
बतातें है कार्यभार संभालने के बाद दोबारा किसी ने इनका चेहरा नहीं देखा। यह कहां चले गए इसकी कोई सूचना विभाग को नहीं दी गई। शासन के निर्देश पर इनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
g छह माह पहले बर्खास्त किए गए थे दो डॉक्टर : सीएचसी जाटा बरौली में तैनात डॉ. देवव्रत और रामनगर में तैनात डॉ. वेंकटेश श्रीवास्तव को डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक आज से छह माह पहले बर्खास्त कर चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि पिछले सप्ताह इनकी बर्खास्तगी का आदेश मिला है आगे की कार्रवाई प्रक्रिया में है।