फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: थानों में डंप 3000 किलो मादक पदार्थों का जखीरा होगा नष्ट

Wed, 06 May 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अफीम, हेरोइन, स्मैक, गांजा जैसे घातक मादक पदार्थों की तस्करी के लिए कुख्यात रहे बाराबंकी के थानों में डंप पड़ा 3000 किलो मादक पदार्थ का जखीरा नष्ट किया जाएगा। इसकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इसके लिए ऑपरेशन दहन शुरू किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक किलो उच्च गुणवत्ता वाली मॉर्फीन की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जाती है।
विज्ञापन


दरअसल, बाराबंकी पुलिस आए दिन मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तारी करती है। बरामद हुए माल को सील कर थानों के मालखानों में रखा जाता है। पुलिस की समीक्षा में सामने आया है कि जिले के 22 थानों में करीब 3000 किलो मादक पदार्थ बरामदगी के रूप में जमा है। इनमें अफीम, हेरोइन, स्मैक, गांजा और कोडीनयुक्त सिरप शामिल हैं।
इनमें से करीब 400 किलोग्राम मादक पदार्थ ऐसे हैं जो अत्यधिक महंगे और खतरनाक श्रेणी में आते हैं, जैसे अफीम और हेरोइन। पुलिस ने सभी जब्त माल का सूचीकरण पूरा कर लिया है और पहले चरण में 850 किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस संबंध में अदालत में अर्जी दाखिल की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सबसे अधिक मात्रा में मादक पदार्थ जैदपुर, कोठी, सतरिख, सफदरगंज और रामसनेहीघाट थानों में डंप हैं। एक साल पहले मादक पदार्थ नष्ट किया गया था।


जलाकर नष्ट करेंगे नशे की खेप
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद सफेदाबाद स्थित एक निजी कंपनी में अदालत की निगरानी और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में इन मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया जाएगा।


जिले में हुई तीन सबसे बड़ी बरामदगी
- 28 जनवरी 2023 को पुलिस ने रसूलपुर निवासी जीपी सिंह और टिकरा गांव निवासी सलाउल्लाह के पास से 26 किलोग्राम मॉर्फीन बरामद किया था।
- 26 सितंबर 2023 को लोनीकटरा क्षेत्र में पुलिस ने पूरे लदई के शनि वर्मा, दाहिला के महेंद्र सिंह और जैदपुर के पनिहल गांव निवासी अशोक कुमार से 23 किलो मॉर्फीन बरामद किया था।
- 26 अगस्त 2024 को जैदपुर पुलिस ने टेरा गांव निवासी चंद्रभान और बरसौली निवासी रामू वर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच किलो 100 ग्राम मॉर्फीन बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें