फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नौ घंटे गुल रही 30 गांवों की बिजली

Wed, 09 Apr 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम/ सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। गर्मी शुरू होते ही बिजली ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। कोटवाधाम में रोस्टिंग के नाम पर सात से आठ घंटे अघोषित बिजली कटौती हो रही है। वहीं, सिरौलीगौसपुर में 30 गांवाें की नौ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

कोटवाधाम उपकेंद्र पर सोमवार को दिन में चार बार रोस्टिंग के नाम पर कटौती की गई। जिससे करीब छह घंटे सप्लाई बाधित रही। इसके बाद रात में भी दो घंटे की कटौती की गई। सरायदुनौली उपकेंद्र पर भी सात से आठ घंटे की कटौती की जा रही है। वहीं, बनगवा टिकैतनगर में चार घंटे बिजली गुल रही। इससे करीब एक लाख की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
एसडीओ राजवीर सिंह का कहना है कि फाॅल्ट के चलते बिजली आपूर्ति ठप हुई थी। रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में रामनगर के डूडी के पास बिजली के तार टूटने से खजुरिया, दरिगापुर,अमरा देवी, मधवापुर, कंधईपुर, भवानीपुर, ददरौली समेत 30 गांवों की बिजली आपूर्ति नौ घंटे ठप रही। इससे करीब 60 हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। अधिशासी अभियंता डीके यादव ने बताया कि हाई टेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से बिजली के तार टूट गए थे। फाॅल्ट दुरुस्त कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें