अज्ञात कारणों से लगी आग से मदरसे में मौजूद करीब 30 हजार रुपये का सामान व अभिलेख जलकर राख हो गये। विद्यालय के प्रबंधक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोठी थाने में तहरीर दी है।
कोठी थानाक्षेत्र के कस्बा सेमरावां में स्थित मदरसा वारिदुल उलूम आसरफिया सेमरावां में सोमवार सुबह अचानक आग लग गयी जिससे कस्बे में हड़कंप मच गया और कस्बावासियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
परन्तु मदरसे में मौजूद बच्चों के बैठने के लकड़ी के फर्नीचर व कार्यालय में रखे मदरसे के महत्वपूर्ण अभिलेख जल कर राख हो गये। मदरसे के प्रबंधक मो. इसरार अध्यक्ष मोनू सिंह ने बताया लगभग 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है और अज्ञात लोगों के खिलाफ कोठी थाने में तहरीर दी गयी है।