फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में लगी आग 30 हजार की क्षति

Mon, 20 Jun 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अज्ञात कारणों से लगी आग से मदरसे में मौजूद करीब 30 हजार रुपये का सामान व अभिलेख जलकर राख हो गये। विद्यालय के प्रबंधक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ  कोठी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोठी थानाक्षेत्र के कस्बा सेमरावां में स्थित मदरसा वारिदुल उलूम आसरफिया सेमरावां में सोमवार सुबह अचानक आग लग गयी जिससे कस्बे में हड़कंप मच गया और कस्बावासियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

परन्तु  मदरसे में मौजूद बच्चों के बैठने के लकड़ी के फर्नीचर व कार्यालय में रखे मदरसे के महत्वपूर्ण अभिलेख जल कर राख हो गये। मदरसे के प्रबंधक मो. इसरार अध्यक्ष मोनू सिंह ने बताया लगभग 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है और अज्ञात लोगों के खिलाफ  कोठी थाने में तहरीर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें