फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिछलिखा-सीहामऊ बाईपास के लिए 2.88 करोड़ आवंटित

Fri, 14 Jul 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बांदा बहराइच मार्ग से सीहामऊ जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण व बाईपास निर्माण के लिए शासन ने दो करोड़ 88 लाख रुपये आवंटित किए हैं। बजट का इंतजार काफी दिनों से हो रहा था। अब जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



दरअसल बांदा बहराइच मार्ग पर बाराबंकी-रामनगर से कटियारा गांव के पास से बिछलिखा व सीहामऊ होते हुए सड़क जाती है। इस सड़क से 50 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन होता है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर वाहनों का दवाब देख चौड़ीकरण व बाईपास का प्रस्ताव बनाया था। इस सड़क पर 1150 मीटर तक चौड़ीकरण के साथ मजबूत सड़क व बाईपास का निर्माण करने के लिए शासन ने चार करोड़ एक लाख रुपये की मंजूरी दी थी, जिसमें अब तक केवल 32 लाख 63 हजार रुपये ही मिल सके थे। निर्माण बंद था। अब शासन ने इसके निर्माण के लिए दो करोड़ 88 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के खंड एक के अधिशासी अभियंता दीपक चाैधरी ने बताया कि बजट का आवंटन हो गया है। जल्द ही निर्माण शुरू होगा।




मगर किसानों को मनाना चुनौती
बिछलिखा व सीहामऊ गांव की सीमा में सड़क चौड़ीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग व किसानों के बीच तनातनी है। डीएम ने किसानों की जमीन के अधिग्रहण के लिए निर्देश दिए थे। इसे लेकर कुछ किसानों ने पूर्व में भी एसडीएम से मिलकर आपत्ति जताई थी। बृहस्पतिवार को इसे लेकर विभाग के जेई ने रामनगर के एसडीएम से मुलाकात की और उपायों पर चर्चा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें