फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 280 मेधावी पंजाब-हरियाणा के संस्थानों का करेंगे भ्रमण

विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पहुंचे एक्सपोजर विजिट पर जाने वाले मेधावी छात्र।  - फोटो : चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पहुंचे एक्सपोजर विजिट पर जाने वाले मेधावी छात्र।
विज्ञापन
बाराबंकी। पीएम श्री योजना के अंतर्गत समग्र शिक्षा माध्यमिक द्वारा जिले के सात पीएम श्री राजकीय विद्यालयों के 280 मेधावी बच्चे पांच दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर शुक्रवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

प्रत्येक बच्चे पर 20 हजार रुपये का व्यय भारत सरकार कर रही है। विद्यार्थियों का चयन मिशन पहचान मूल्यांकन परीक्षा और विद्यालय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। शहर स्थित जीजीआईसी, जीआईसी और बरौली जाटा विद्यालय के 120 छात्र हवाई मार्ग से चंडीगढ़ गए। कक्षा 9 से 12 तक के कुल 280 छात्र इस भ्रमण में शामिल हैं। सभी छात्र 11 मार्च को वापस लौटेंगे।
भ्रमण के दौरान बच्चे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित संस्थानों का दौरा करेंगे। इनमें पंजाब केमिकल्स एंड क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड, जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र पिंजौर और भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान मोहाली शामिल हैं। जीजीआईसी की छात्रा आंचल वर्मा ने बताया कि वह पहली बार हवाई जहाज से यात्रा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ जाकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से नई जानकारी हासिल करेंगी। अबना बानू ने भी पहली बार हवाई यात्रा पर जाने पर खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन

डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय से 40-40 मेधावी बच्चों का चयन किया गया है। यह चयन मिशन पहचान मूल्यांकन परीक्षा और विद्यालय स्तर की विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इस अवसर वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुमार मौर्य, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या नंदिता सिंह,पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहपुर की प्रधानाचार्या पूनम व जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक अखिलेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें