शुक्रवार को तेज धूप से बच्चे को बचाकर निकलती मां।
- फोटो : शुक्रवार को तेज धूप से बच्चे को बचाकर निकलती मां।
बाराबंकी। मौसम में तेजी से बदलाव शुरू हो गया है इसके साथ ही पारा भी चढ़ने लगा है। वहीं दिन में निकल रही धूप से लोगों की परेशानी भी बढ़ी है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.3 तथा न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मार्च माह में जिस तेजी के साथ तापमान बढ़ रहा है, उससे आने वाले दिनाें में गर्मी और तेज होगी, इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार मार्च माह के शुरुआत में ही मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अभी तक 28 से 29 डिग्री तक रहने वाला पारा अब 31 डिग्री को पार कर गया है। दिन में निकल रही तेज धूप ने अभी से ही लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। सिरौलीगौसपुर में शुक्रवार को दिन में काफी उमस रही और तेज धूप ने अभी को बेहाल कर दिया। जिससे दोपहर में ही सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। वहीं, गर्मी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है।