फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

273 बेटियों को मिले जीवनसाथी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पहले 273 बेटियों के हाथ पीले कराकर उन्हें सम्मान दिया गया। शहर समेत फतेहपुर, दरियाबाद, रामनगर और हैदरगढ़ कस्बे में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। योजना के तहत प्रति जोड़ा 51 हजार रुपये खर्च किए गए जिसमें से 35 हजार रुपये का चेक वधू को सौंपा गया।
विज्ञापन

शहर के जीआईसी ऑडीटोरियम में हुए सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गरीब बेटियों की शादी को लेकर उनके अभिभावक परेशान रहते थे। हमारे मुख्यमंत्री योगी आादित्यनाथ ने उनकी परेशानी को समझा और इसका जिम्मा लेकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की। इस भव्य समारोह में बेटियों के हाथ पीले होते देख गरीब माता-पिता की आंखें भर आईं।
इस बीच गायत्री परिवार के सदस्यों ने विवाह संपन्न कराया। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, डीएम डॉ. आदर्श सिंह, सीडीओ एकता सिंह व एडीएम संदीप गुप्ता मौजूद रहे। विवाह संपन्न कराने वालों में गायत्री परिवार के संचालक अखिलेश पांडेय, एपी शर्मा, रामशंकर, दिनेश, काशीप्रसाद, आरपी सिंह, रवींद्र राय, गीता व पं. रमाकांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शहर के जीआईसी ऑडीटोरियम में 66 जोड़ों का विवाह कराया गया। इनमें मुस्लिम परिवार के तीन जोड़े शामिल रहे। इनमें नसीम बानो का निकाह हसनैन से, नाजिरा का अलाउद्दीन से और अफसाना का निकाह अलाउद्ददीन से हुआ। निकाह की रस्म ईदगाह के मौलाना अबूजर ने अदा कराई। वहीं गायत्री परिवार के आचार्यों ने 63 जोड़ों का विवाह हिंदू रिति-रिवाज से संपन्न कराया।
दरियाबाद कस्बे के लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज परिसर में 50 जोड़ों का विवाह कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अयोध्या लल्लू सिंह व दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा रहे। सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों का भला कर रही है। हर गरीब को सभी योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। यहां भी गायत्री परिवार के सदस्यों ने विवाह संपन्न कराया। इस दौरान जोड़ों को विवाह के प्रमाण पत्र के साथ वधू को 35 हजार का चेक भी दिया गया।
फतेहपुर के साईं पीजी कॉलेज में 54 जोड़ों ने दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। दो मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह मौलवी द्वारा कराया गया। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने सभी वर-वधू को आशीर्वाद स्वरूप घरेलू सामान भेंट किए। इस दौरान एसडीएम पंकज सिंह, तहसीलदार राहुल सिंह, बीडीओ हेमंत यादव, प्रबंधक प्रीति सिंह व विपिन राठौर ने पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया।
रामनगर पीजी कॉलेज में आयोजित समारोह में 43 जोड़ों का विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि विधायक शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि हमारी सरकार ऐसे आयोजन कराकर गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए एक अभिभावक के रूप में काम कर रही है। रामनगर, सिरौलीगौसपुर, सूरतगंज ब्लॉक के 43 जोड़ों की शादी कराई गई है। इस मौके पर एसडीएम राजीव शुक्ला, सीओ दिनेश दुबे सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
हैदरगढ़ कस्बे के ग्राम्यांचल महाविद्यालय के ऑडीटोरियम में हुए समारोह में समाज कल्याण विभाग द्वारा पंजीकृत किए गए 58 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान विधायक बैजनाथ रावत, भाजपा नेता सिद्धार्थ अवस्थी व अधिकारियों ने सभी को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक ने नव दंपतियों को वैवाहिक प्रमाणपत्र के साथ वधू को 35 हजार रुपये का चेक और गृहस्थी का सामान भेंट किया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में दो बेटियां ऐसी भी आईं जिनके विवाह में नेत्रहीन होने के चलते अड़चनें आ रही थीं लेकिन इस योजना के तहत रविवार को उन्हें अपना जीवन साथी मिल गया। इनमें हैदरगढ़ ब्लॉक के गोसियामऊ निवासी पूनम का विवाह दिव्यांग पुनमासी से हुआ। पूनम के पिता चेलाराम भी नेत्रहीन हैं और मजदूरी करते हैं। पिता ने बताया कि उनकी छह पुत्री और दो पुत्र हैं। पूनम इनमें से दूसरे नंबर पर है। इसी तरह शहर में हुए कार्यक्रम में भी एक दिव्यांग जोडे़ का विवाह हुआ, वधू नेत्रहीन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें