फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2666 को मिला उपचार, तीन मरीज रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को मरीजों की खासी भीड़ रही। सबसे ज्यादा मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार और पेटदर्द के आए। 2666 मरीजों की जांच कराकर दवाएं दी गईं, इनमें से तीन मरीज रेफर कर दिए गए। इस दौरान 41 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। मरीजों को असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त चिकित्सक और कर्मचारी लगाए गए थे।
विज्ञापन

जिले में 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 2666 मरीज देखे गए, इनमें से तीन की हालत गंभीर पाए जाने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान 1123 महिला, 944 पुरुष और 599 बच्चों का इलाज किया गया। इनमें लिवर रोग के 93, गैस्ट्रो के 230, डायबिटीज के 60 व त्वचा रोग के 290 के मरीज देखे गए। संदिग्ध पाए जाने पर 487 लोगों की कोराना जांच कराई गई लेकिन कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया। इस दौरान पात्र पाए गए 41 लोगों के आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए गए।
सुढ़ियामऊ पीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रिजवान शेख मौजूद नहीं थे, फार्मासिस्ट प्रदीप वर्मा मरीजों को दवाएं दे रहे थे। यहां मौजूद मुजम्मिल अंसारी, अकबर अली, सरोज, अफरोज व जाकिर आदि ने बताया कि डॉक्टर के न आने से उन सभी को सही ढंग से उपचार की सुविधा नहीं मिल सकी। पीएचसी त्रिलोकपुर में डॉ. सुनील कुमार वर्मा मरीजों को देख रहे थे। उन्होंने बताया कि इस समय वायरल फीवर के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। खांसी, बुखार और पेटदर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सभी की जांच कराए जाने के बाद दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

इस बावत सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों को असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त संख्या में चिकित्सक और कर्मचारी लगाए गए थे। यदि कहीं कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें