फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आवासीय विद्यालयों में 250 सीटें खाली

Sun, 16 Mar 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कभी वे दिन थे जब समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालयों में प्रवेश पाने के लिए लोग जुगाड़ तक लगाते थे लेकिन अब इनमें सीटें खाली पड़ी हैं। अधिकारी परेशान हैं कि आखिर बच्चे गए कहां...। जिले के हरख ब्लॉक के तीरगांव व सिद्धौर के सनौली स्थित विद्यालयों में 250 सीटें खाली हैं जबकि पहले एक-एक सीट के लिए संघर्ष होता था।
विज्ञापन


इन विद्यालयों में कक्षा छह से नौ और 11वीं में दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं, अंतिम तारीख 15 मार्च बीत गई है। अब समीक्षा होगी क्योंकि आवेदन से ठीक पहले तक 127 सीटें तीरगांव और 123 सीटें सनौली के विद्यालय में खाली रह गई हैं। यह स्थिति तब है जब यहां निशुल्क शिक्षा, छात्रवृत्ति, वर्दी, भोजन और छात्रावास जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।

एक अधिकारी के अनुसार गत दिनों हुईं कुछ घटनाएं इस स्थिति के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। शिक्षा व्यवस्था में बदलाव ने लोगों की प्राथमिकताएं बदल दी हैं। इस संकट को देखते हुए समाज कल्याण अधिकारी सुषमा वर्मा ने बीएसए संतोष देव पांडेय को पत्र भेजकर मदद मांगी है। उन्होंने अनुरोध किया है कि बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को इन विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




की जा रही है आवश्यक कार्यवाही
जिला समाज कल्याण अधिकारी का पत्र मिला है। इसके संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कैसे होगा इस पर विचार किया जा रहा है।
- संतोष देव पांडेय बीएसए


वर्जन
बिना परीक्षा के नहीं होगा प्रवेश
बिना परीक्षा के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 15 तक आवेदन आने के बाद इसी महीने प्रवेश परीक्षा करने का विचार है।
-सुषमा वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें