फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार विधवाओं को नहीं मिलेगी पेंशन

Wed, 11 May 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पेंशन
विज्ञापन
आधार कार्ड से लिंक न होने पर करीब 25 हजार विधवाओं को पेंशन नहीं मिल पाएगी। जिन लाभार्थियों के पास आधार कार्ड नहीं हैं, उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा। जून में केवल उन्हीं लाभार्थियों को पेंशन भेजी जाएगी, जिनका खाता आधार कार्ड से लिंक होगा।
विज्ञापन


जिले में मौजूदा समय में करीब 39 हजार 340 विधवाओं को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। इनमें से 13 हजार 525 लाभार्थियों के ही खाते आधार कार्ड से लिंक किए जा चुके हैं। करीब 24 हजार 815 लाभार्थी ऐसे हैं, जिनका खाता अभी तक आधार कार्ड से लिंक नहीं किया जा सका है।

इस कारण जून में इन लाभार्थियों को पेंशन का लाभ मिल पाना संभव नहीं दिख रहा है। प्रोबेशन विभाग की माने तो शासन से मिले आदेश के बाद सभी लाभार्थियों को इसकी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन


निर्देश दिए गए हैं कि जितनी जल्दी हो सके, वे मई के अंत तक अपने खाते को आधार कार्ड से लिंक करा दें, जिससे उनकी पेंशन नियमित रूप से जाती रहे। लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है, लाभार्थी खातों को आधार कार्ड से लिंक कराने में ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

इससे विभाग की मुसीबत बढ़ती जा रही है क्योंकि विभाग को मई के अंत तक इसकी पूरी सूचना शासन को भेजनी है। लाभार्थियों की लापरवाही से जून की पेंशन इनके खातों में भेज पाना संभव नहीं है।

विधवा पेेंशन के लिए नए लाभार्थी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्र किसी भी ऑनलाइन केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते है। इसके बाद मिली रसीद को विभाग में देना होगा। इसके बाद विभाग पात्रता की जांच करेगा। अगर आवेदनकर्ता पात्रता की श्रेणी में है तो उसे लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें