फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू

Sun, 28 Jul 2024 04:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त मदरसों व अन्य विद्यालयों में अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु द्विवेदी ने बताया कि पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12 तथा अन्य दशमोत्तर) कक्षाओं के छात्र/छात्राएं वर्ष 2024-25 के लिए वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के कक्षा 9-10 के छात्र-छात्राओं को 31 अक्तूबर तक एवं कक्षा 11-12 के छात्र/छात्राओं को 31 दिसंबर तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें