फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 25 नए शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Sun, 31 Dec 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। 12460 शिक्षक भर्ती को लेकर हुई काउंसिलिंग के बाद शनिवार को 25 नए शिक्षक अभ्यर्थियों को बीएसए कार्यालय में नियुक्ति पत्र दिए गए। नियुक्ति पाने से अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। जिले में अभी 60 और पदों को भरा जाना है।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में सहायक अध्यापक के 12460 पदों पर वर्ष 2016 में भर्ती हुई थी। इसमें से 5990 पदों पर नियुक्ति हो गई है। बचे हुए 6470 पदों के नियुक्तियां नहीं हो पाई थी। तमाम अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए थे। जिन्हें लेकर अब इन पदों पर नियुक्ति का आदेश हाईकोर्ट ने किया है। जिसके क्रम में जिले में शुक्रवार को 25 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई थी।


कई जिलों में आवेदन प्रदर्शित होने के कारण बाकी अभ्यर्थियाें की काउंसिलिंग नहीं कराई गई थी। इसे लेकर हंगामा भी हुआ था। काउंसिलिंग में शामिल 25 लोगों को बीएसए संतोष देव पांडेय ने शनिवार को अपने कार्यालय में नियुक्ति पत्र दे दिए। बीएसए ने बताया कि अभी 60 पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें