विकासखंड के लोहिया ग्राम सिरौलीगुंग में एक किसान अपने खेत की पत्ती जला रहा था। उसी आग से पड़ोस में लगे गन्ने के खेतों में आग लग गई। इसमें 25 बीघा गन्ने की खड़ी फ सल जलकर राख हो गई। दमकल की गाड़ी समय से नही पहुंची तो वहां पर मौजूद सफ ाई कर्मियों व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया है।
जब तक पूरी तरह से आग बुझाई जाती गन्ना जलकर राख गया। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के अलीनगर, रानीमउ, तटबंध के अंदर बसे लोहिया ग्राम सिरौलीगुंग में शाम चार बजे बीर पाल गन्ने के खेत की पत्ती जला रहा था। आग की लपटें इतनी तेज हुई कि देखते ही देखते पड़ोस के खेत में 25 बीघा गन्ना जल गया।
मौके पर मौजूद खंड विकास अधिकारी विजयंत कुमार सिंह ने फ ायर स्टेशन को फ ोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद इसकी सूचना एसडीएम को दी गई। अधिकारी ने किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।