फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 249 की हुई कोरोना जांच, 25 गोल्डन कार्ड बने

Mon, 15 May 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में आए मरीजों में संदिग्ध पाए गए 249 मरीजों की कोरोना जांच कराई गई। गनीमत रही कि एक भी संक्रमित नहीं मिला। वहीं, मेले में सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस के 303 मरीज देखे गए और पात्र पाए गए 25 लोगों के आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

जिले में 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 1861 मरीज देखे गए। इनमें महिला मरीजों की संख्या 821, पुरुषों की 674 और बच्चों की संख्या 366 रही। इस दौरान संदिग्ध पाए गए 249 लोगों की कोरोना जांच भी कराई गई, लेकिन कोई संक्रमित नहीं मिला। इसके अलावा जांच में 22 मरीज हेपेटाइटिस बी और 4 मरीज हेपेटाइटिस सी के पॉजिटिव पाए गए। मेले में सर्दी, जुकाम और बुखार के 160 तो सांस के 143 मरीज देखे गए। इसके अलावा नेत्र रोग के 9, गैस्ट्रो के 152, डायबिटीज के 91, त्वचा रोग के 189 तथा अन्य बीमारियों के आठ सौ मरीज देख गए। त्रिलोकपुर पीएचसी पर दवा लेने आए गुलाम दस्तगीर ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से बुखार से परेशान हैं। निजी चिकित्सकों को दिखाने पर भी कोई लाभ नहीं मिला। चिकित्सक ने जांच कराने के बाद दवाएं देते हुए तीन दिन बाद अस्पताल आकर फिर दिखाने को कहा। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा देने के लिए 113 डॉक्टरों और 297 कर्मचारियों को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें