फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 24.35 करोड़ से बदलेगी तस्वीर, 110 गांवों को जोड़ेंगी 61 सड़कें

Fri, 10 Apr 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के ग्रामीण अंचलों में जर्जर और बदहाल सड़कों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिले को 24 करोड़ 35 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इस बजट से करीब 110 गांवों को जोड़ने के लिए 61 नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने डीएम को पत्र भेजकर इसकी औपचारिक जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

ग्राम्य अभिकरण विभाग के माध्यम से कराए जाने वाले इन कार्यों से लंबे समय से खराब पड़ी ग्रामीण सड़कों की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। जिले के कई गांवों में सड़कें उधड़ चुकी हैं, जबकि कई जगहों पर मार्ग पूरी तरह कच्चे रास्तों में तब्दील हो गए हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
अधिकारियों के अनुसार सूरतगंज क्षेत्र के खाले का पुरवा, दुंदपुर, निंदूरा क्षेत्र के जमोलिया, हैदरगढ़ के बढ़नापुर, बिनवापुरी, सरसांवा, हिदायतपुर, पड़री, भंडार, खागीपुर, डफरपुर और गोड़ैचा समेत कई गांवों को शामिल किया गया है। वहीं बनीकोडर क्षेत्र के जरौली, चंद्रभानपुर, किठैया, खेवराजपुर, पूरे पांडेय, छंदवल, पूरे बढ़ई, मल्लूपुर, खलसापुर, मवईपुर और अद्दापुर में भी सड़क निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

दरियाबाद क्षेत्र के मक्का का पुरवा, अद्दापुर और पूरे डलई के सेखलीपुर सहित कई गांवों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा फतेहपुर क्षेत्र के मिठवारा, मुडवा, कैथा, नेरी, भटपुरवा, सवितापुर, मवैया, बिशुनपुर, टंडवा नानकारी और कौड़ियाद टांडा जैसे गांव भी योजना में शामिल किए गए हैं। इन सभी स्थानों पर इसी माह से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि गांवों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण पहल है। इससे आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।



30 किमी लंबी नहर का 8.75 करोड़ से होगा कायाकल्प
जिले की प्रमुख नहर बाराबंकी शाखा के 30 किमी लंबे हिस्से को मजबूत करने और आंतरिक सुधार के लिए बड़ी परियोजना को मंजूरी मिल गई है। सिंचाई विभाग को इसके लिए आठ करोड़ 75 लाख रुपये की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। अधिकारियों के मुताबिक योजना के तहत 10 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है, जिससे प्रारंभिक कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
इस परियोजना में नहर की पटरी को मजबूत करने के साथ-साथ कुलाबों की मरम्मत और नहर के भीतर जमी गाद की सफाई कराई जाएगी। शहर के किनारे से गुजरने वाली इस महत्वपूर्ण नहर से जिले के करीब 600 गांवों के किसान सिंचाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें