मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को फतेहपुर में 15 करोड़ 34 लाख रुपये से स्वीकृत राजकीय महिला पॉलीटेक्निक का शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने करीब 235 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से बनी करीब 151 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 48.53 लाख रुपये से बनने वाले रेहरिया संपर्क मार्ग, 3.86 करोड़ की लागत से बनने वाले रैसंडा भिखरा के पास रारी नदी पर पुल निर्माण, 3.35 करोड़ की लागत से हैदरगढ़ क्षेत्र में रारी नदी के पुल का निर्माण, 14.78 करोड़ की लागत से मदारपुर, औशानेश्वर हैदरगढ़ मार्ग का चौड़ीकरण, 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बोदवा संपर्क मार्ग, 1.72 करोड़ की लागत से मकनपुर मौलाबाद मार्ग, 30.64 करोड़ से टिकैतनगर रामसनेहीघाट मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य, 10.54 करोड़ रुपये जैदपुर सफदरगंज मार्ग, 3.38 परसावल संपर्क मार्ग, 1.83 करोड से रोटीगांव लहबर पुरवा मार्ग, 1.83 करोड़ से अमोली कीरतपुर, गोसाइनपुरवा मार्ग, 1.74 करोड़ से बडनपुर लेन मार्ग, 1.09 करोड़ महादेवा कडाकापुर मार्ग, 1.07 करोड़ से दुर्गापुर तपेसिपाह मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
इसके अलावा कई अन्य संपर्क मार्गों का लोकापर्ण किया। वहीं मुख्यमंत्री ने कई अन्य भवनों, संपर्क मार्गो के साथ ही पोस्टमार्टम हाउस का भी लोकर्पण किया। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण, कृषि, पशुपालन, श्रम, विकलांग, डूडा, ग्राम विकास, राजस्व सहित 17 विभागों की विभिन्न योजनाओं अन्तर्गत लाभार्थियों को चेक, स्वीकृति पत्र वितरित किया।
इस अवसर पर 483 लैपटॉप वितरित किया गया। 1 हजार समाजवादी पेंशन स्वीकृत पत्र, 500 श्रमिकों को साइकिल, 100 विकलांगों को ट्राइ साइकिल, 10 लाभार्थियों को बैट्री रिक्शा सहित कुल 2627 पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।
फतेहपुर विधायक व प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री फ रीद महफू ज किदवई ने क्षेत्र की जनता को नगर में लगने वाले जाम के जाम से निजात दिलाने के लिए सीएम अखिलेश यादव से बाईपास बनवाने की मांग की। वहीं अन्य कई कार्यों की अनुमति दिए जाने के लिए फाइल सीएम को सौंपी है।
जिसमें वकीलों के बैठने के लिए पक्का बरामदा तथा नगर के नेशनल इंटर कॉलेज व क्षेत्र के ग्राम कतुरीकलां के स्थित इस्लामियां मदरसे को 35-35 लाख रुपये अनुदान दिये जाने की भी मांग रखी। वहीं क्षेत्र की 19 सड़कों की मरम्मत कराने व एक करोड़ रुपये की लागत से मसौली कस्बे में बनी स्व. रफी साहब की मजार के जीर्णोद्धार कराने का प्रस्ताव रखा।
जिसे मंच से पूरा कराने का आश्वासन अखिलेश यादव ने दिया है। साथ ही कहा कि बाराबंकी जिले से मेरा पुराना रिश्ता रहा है इसलिए यहां के विकास के लिए बजट में कोई बाधा नहीं आएगी।