आंधी के कारण जिले की बाधित हुई विद्युत आपूर्ति पर अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। जिले की विद्युत आपूर्ति को िचनहट लखनऊ के स्थान पर सोहावल पावर हाउस फैजाबाद से जोड़ा गया है। कार्य अग्रिम पांच दिनाें में पूर्ण होने की संभावना है।
इस दौरान आपूर्ति बाधित रहेगी। अधीक्षण अभियन्ता आरपी सिंह ने बताया कि 28 मई को आयी आंधी के कारण रायबरेली एवं चिनहट के मध्य तीन टावर गिर जाने के बाद से बाराबंकी की विद्युत आपूर्ति चिनहट, लखनऊ के स्थान पर सोहावल, फैजाबाद से जोड़ दी गयी है।
दर्शननगर उपकेन्द्र से 90 किमी की दूरी पर होने के कारण बाराबंकी में लोवोल्टेज की समस्या व्याप्त है। शहर मुख्यालय को 28 मई से मात्र 14 से 15 घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है। बाराबंकी की विद्युत आपूर्ति पुन: चिनहट से कराये जाने हेतु अनुरक्षण कार्य चल रहा है यह कार्य 5 दिनाें में पूर्ण होने की संभावना है।
अभियनंता ने बाराबंकी नगर एवं ग्रामीण मुख्यालय के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जिले की आपूर्ति सामान्य होने तक वर्तमान में हो रही आपूर्ति के अनुसार अपने विद्युत सम्बन्धी कार्यों की दिनचर्या सुनिश्चित कर लें तथा अपरिहार्य स्थिति में अपने स्तर से विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सहयोग करें।