फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानीं बंद होने से नाराज भाकियू ने अधिशाषी अभियंता को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर का पानी बंद होने पर अधिशासी अभियंता को बनाया बंधक
विज्ञापन

बाराबंकी। नहरों में पानी बंद किए जाने से आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव कर उन्हें बंधक बना लिया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।

भाकियू जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर पटेल के नेतृत्व में बुधवार को कई कार्यकर्ता गन्ना दफ्तर पहुंच प्रदर्शन किया। भाकियू नेताओं का कहना था कि 20 दिन पहले मुख्य अभियंता सिंचाई से हुई वार्ता में छह मई तक नहर का पानी बंद नहीं करने का आश्वासन दिया गया था। उससे पहले पानी बंद कर दिया गया। भाकियू कार्यकर्ता प्रशासन के अधिकारियों व व अधिशासी अभियंता शारदा सहायक को बुलाने की मांग कर रहे थे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामनारायण मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी इंतजार के बाद अधिशासी अभियंता सुप्रभात सिंह मौके पर नहीं पहुंचे तो किसान सिचाई विभाग कार्यालय जा पहुंचे। उन्होंने मुख्य गेट में ताला जड़कर अधिशासी अभियंता को बंधक बना लिया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिशासी अभियंता ने समस्या के समाधान के लिए चुनाव तक का वक्त मांगा। इस मौके पर कई किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें