फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी ने चित्रकूट को 9-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम में चल रहे सब जूनियर बालिका स्टेट फुटबाल मैच में बुधवार को वाराणसी ने चित्रकूट को 9-0 से हराया। वहीं बरेली, झांसी, सहारनपुर व विंध्याचल मंडल की टीमों ने दो-दो मैच की जीत दर्ज की।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ व खेल निदेशालय के समन्वय से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेली जा रही सब जूनियर बालिका स्टेट फुटबाल चैम्पियन में बुधवार को पांच मैच खेले गए। क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई।

बुधवार को हुए मैच में वाराणसी मंडल ने चित्रकूट मंडल को 9-0 से पराजित किया। वहीं झांसी ने मुरादाबाद को 1-0 से, सहारनपुर ने अयोध्या को 2-1 से, बरेली ने देवीपाटन मंडल को 3-0 से तथा विंध्याचल मंडल ने प्रयागराज को 2-0 से पराजित कर 3-3 अंक हासिल किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के नियुक्त पर्यवेक्षक आरिफ नाजमी, मेराज खान, अजीत सिंह, कंहैय्या लाल व संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें