बाराबंकी। मांगों को लेकर स्थानीय जवाहर लाल नेहरू पोस्टग्रेजुएट कालेज के शिक्षकों ने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार द्वारा लागू की गई 13 प्वॉइंट रोस्टर सिस्टम का विरोध किया। साथ ही इस सिस्टम को लागू न किए जाने की आवाज उठाई।
मंगलवार को जनेस्मा कालेेज में शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने धरना देकर 13 प्वॉइंट रोस्टर सिस्टम का पुरजोर विरोध किया और कहा कि इस व्यवस्था के चलते अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लाखों अभ्यर्थियों का विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्राध्यापक बनने का भविष्य अंधकारमय हो गया है।
इन समुदायों के विद्यार्थी भी अपने को असुरक्षित एवं असहायक महसूस कर रहे हैं। वर्तमान सरकार की अतिसंवेदनशीलता दिख रही है। विरोध प्रदर्शन में डॉ.अंबरीश कुमार शास्त्री (अध्यक्ष), डॉ.अनिल कुमार विश्वकर्मा (सचिव), डॉ.सुनीता यादव, डॉ.शार्दूल विक्रम सिंह, डॉ.अजीज रजा, डॉ.विजय कुमार वर्मा, डॉ.कृष्णकांत, डॉ.मानव सिंह, डॉ.माधुरी वर्मा सहित कई प्राध्यापक उपस्थित रहे।