फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने किया वृद्वाश्रम का निरीक्षण, देखा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्वाश्रम में अफसरों ने जाना बुजुर्गों का हाल
विज्ञापन

क्रासर
- समाज कल्याण विभाग से मिलता है अनुदान
फोटो:- 54 पी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी के निर्देश पर बुधवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल मौर्या व विकलांग कल्याण अधिकारी रजनीश किरन ने समाज कल्याण विभाग की देखरेख में संचालित हो रहे वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया और वहां रह रहे वृद्वजनों से सुविधाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने एनजीओ के माध्यम से वृद्वाश्रम खुलवाकर बेघर वृद्वों को सहारा देने की योजना बनाई है। खाने पीने से लेकर मनोरंजन तक की सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार ने इन आश्रमों की देख-रेख की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग को दी है। समय-समय पर विभाग के अधिकारी भी इन वृद्वाश्रम का भी औचक निरीक्षण कर वहां के हालात से रुबरु होते हैं। इसी क्रम में बुधवार को दो अधिकारियों ने सफेदाबाद स्थित अनुदानित वृद्वाश्रम में रह रहे 47 वृद्वों का हाल जाना। इस दौरान अधिकारियों ने स्वयं सेवी संस्था के कर्मचारियों को सलाह दिया की वृद्वों की जीवनचार्या में योगा को भी जोड़े तथा इनके हेल्थ कार्ड भी बनवाते हुए इन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराएं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल मौर्या ने बताया कि वृद्धाश्रम में कुछ कमियां दिखने पर उन्हें सुधारने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें