फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार बच्चों ने लिया नेशनल एचीवमेंट सर्वे परीक्षा में हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
छह हजार बच्चों दी नेशनल एचीवमेंट सर्वे परीक्षा
विज्ञापन

- 173 स्कूलों को बनाया गया था केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। कक्षा तीन, पांच व आठ के छात्र-छात्राओं की सोमवार को नेशनल एचीवमेंट सर्वे परीक्षा कराई गई। जिसमें करीब छह हजार बच्चों ने हिस्सा लिया। केंद्र सरकार द्वारा कराई गई इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों की दक्षता क्षमता को परखना है। इसमें सिर्फ तीन भाषाओं की परीक्षा ली गई। पूरी परीक्षा बीईओ व बीएसए की देखरेख में संपन्न हुई।
केंद्र सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में एक साथ सोमवार को नेशनल एचीवमेंट सर्वे परीक्षा कराई गई। जिले हर सभी ब्लॉकों से आठ या नौ स्कूलों को ही शामिल किया गया। जिले के 173 स्कूलों में करीब छह हजार बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। कक्षा तीन, पांच व आठ के बच्चों की हुई इस परीक्षा में सिर्फ तीन विषयों विज्ञान, गणित व सामाजिक विज्ञान की परीक्षा कराई गई। कक्षा तीन के 61, कक्षा पांच के 61 व कक्षा आठ के 91 स्कूलों को शामिल किया गया। सरकार कॉपियों की जांच कर इसका डेटा कलेक्ट कराया गया। परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के लिए सभी बीईओ को लगाया गया था। बीएसए ने भी बंकी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जगनेहटा समेत कई स्कूलो का निरीक्षण कर परीक्षा की हकीकत जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
तीन विषय की नेशनल एचीवमेंट सर्वे परीक्षा केंद्र सरकार के निर्देश पर कराई गई है। परीक्षा का उद्देश्य कक्षा तीन, पांच व आठ के बच्चों को पढ़ाई क्षमता आंकना है। परीक्षाफल का डेटा सरकार को भेजा जाएगा।
- पीएन सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें