25 लाख से बन रहा एनआरएलएम कार्यालय
- विकास भवन में संचालित होगा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का दफ्तर
फोटो- 35 पी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) भले ही जिले में धरातल पर नजर नहीं आ रहा है मगर इस योजना के लिए भारी भरकम बजट से नया कार्यालय खोलने की अनुमति शासन ने दे दी है। जिसके बाद कार्यालय स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। एनआरएलएम योजना का ये कार्यालय विकास भवन के ग्राउंड फ्लोर पर तैयार हो रहा है।
केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण अंचलों के गरीब परिवारों की महिलाओं के उत्थान के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन चलाया जा रहा है। इस योजना का कार्यालय अभी तक ग्राम्य विकास अभिकरण के एक कक्ष में चल रहा था। अब ये कार्यालय विकास भवन के ग्राउंड फ्लोर में स्थापित किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने कार्यालय की साज-सज्जा व उपकरण आदि के लिए विभाग को 25 लाख रुपये की धनराशि खर्च करने की स्वीकृति प्रदान की है। जिसके बाद नए कार्यालय का कार्य शुरू हो गया है। मगर जिले में इस योजना का क्या हाल है? इसका खुलासा कुछ दिन पूर्व निरीक्षण करने आए एनआरएलएम के उच्चाधिकारी पीएन वर्मा के समक्ष हो चुका है। बहरहाल नए कार्यालय की स्थापना के बाद योजना की प्रगति में कितना इजाफा होगा? ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
बाक्स
एनआरएलएम के लिए अब विकास भवन में नया कार्यालय स्थापित हो रहा है। कार्यालय के मेंटीनेंस के लिए 25 लाख रुपये तक खर्च करने की स्वीकृति मिली है। कार्य शुरू हो गया है।
अरुण कुमार, प्रभारी डीसी एनआरएलएम