फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का नही हुुआ निराकरण तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं का नही हुुआ निराकरण तो होगा आंदोलन
विज्ञापन


बाराबंकी। राष्ट्रीय लोकदल की एक बैठक गन्ना समिति के परिसर में जिलाध्यक्ष अखिलेश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन रामअचल गौतम ने किया। बैठक में प्रमुख रुप से किसानों, संगठन व जन समस्याओं की दूर करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने कहा कि जिले में जलभराव के कारण बर्बाद फसल, तहसील फतेहपुर के ग्राम पंचायत खपुरवा खान के मजरे चक काजीपुर में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने आदि जैसे समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया। लेकिन समस्याओं का निराकरण नही किया गया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान नही हुआ तो रालोद द्वारा आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बैठक के माध्यम से मांग किया की ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति कटौती रात में न की जाए। बैठक के दौरान बनीकोडर ब्लॉक के भोजपुर निवासी विश्राम वर्मा ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। इस बैठक में पुष्पा शाही, सूर्य बक्श, अवधराम, रामदेव, राम आधार, संतराम, टक्कर रावत, सुरेश, दुर्गाशरण, माता प्रसाद, विनोद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें