फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मतदाता सूची से 21 हजार मतदाता अलग

Fri, 05 Dec 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विधानसभा चुनाव की विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान अभी तक 21 हजार 443 मतदाता स्थानांतरित श्रेणी में सूची से अलग हो गए हैं। यह संख्या और बढ़ने की संभावना है, क्योंकि गणना प्रपत्रों का विवरण अभी पूरी तरह दर्ज होना बाकी है।
विज्ञापन

प्रशासनिक अमला तेजी से फीडिंग के काम में जुटा हुआ है। हालांकि, गणना प्रपत्र लगभग पूरे बांट दिए गए थे, लेकिन उन्हें भरकर जमा कराने का काम अभी भी लगभग 15 प्रतिशत बचा हुआ है।
कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में बुधवार तक तीन लाख 40 हजार 45 मतदाताओं के गणना प्रपत्रों की फीडिंग कर दी गई है। इसके अनुसार, कुल मतदाताओं में मृतक 10,901, अनुपस्थित 4,531, स्थानांतरित (शिफ्टेड) 21,443, डुप्लीकेट 3,442 और अन्य 196 मतदाता शामिल हैं। एसडीएम कार्तिकेय सिंह का कहना है कि शत-प्रतिशत फीडिंग दो से तीन दिन में पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें