बाराबंकी। अलग-अलग स्कूलों में 21 विद्यार्थियों की हालत बिगड़ने पर उन्हें शुक्रवार को जिला अस्पताल व सीएचसी की इमरजेंसी लाया गया। जहां पर सभी को भर्ती कर इलाज किया गया। पिछले एक सप्ताह से स्कूल में बीमार हो कर बच्चे जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार को विद्यालय पहुंचते ही हालत बिगड़ने पर जैदपुर की दीपांजलि (15), शहर की शिवानी (18), आकांक्षा (10), साैम्या (15), बबली (17), पायल (16), वैष्णवी (18) करीना (17), मोनी (14), मुस्कान (14), वंदना (18), आराध्या (14), अंजलि (15) को उपचार के लिए आनन-फानन में जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। जहां सभी को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
इमरजेंसी में मौजूद डॉ. नूपुर प्रिया ने बताया कि मौसम की वजह से बच्चों की हालत बिगड़ी है।