केमिकल से पकाए फलों की बिक्री रोकने को चलाया अभियान
बाराबंकी। केमिकल की मदद से पकाए गए फलों की बिक्री रोकने के लिए एफएसडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान एक टीम ने हैदरगढ़ में फल विक्रेता मो. अलीम की दुकान से आम का नूमना लिया। उधर खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसडी तिवारी ने देवा कस्बे में फल विक्रेताओं को केमिकल से फलों को न पकाने की चेतावनी दी। एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी मनोज वर्मा के नेतृत्व में शहर में अभियान चलाकर कटे फलों को बेचने वाले फल विक्रेताओं को चेतावनी दी गई।