कम ड्यूटी करने पर एक परिचालक संविदा समाप्त, तीन को नोटिस
- आरएम के आदेश पर की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। औसत से कम ड्यूटी करने वाले एक परिचालक की संविदा समाप्त करते हुए तीन परिचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। समय रहते सुधार न करने व जवाब न देने के कारण तीनों परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
जिले के परिवहन निगम में संविदा पर तैनात कई परिचालकों की औसम ड्यूटी कम चल रही थी। आएम कार्यालय से ऐसे परिचालकों के ड्यूटी चार्ट की जांच कर रिपोर्ट भेजने का कहा था। एआरएम कार्यालय से ऐसे चार संविदा परिचालकों की सूची भेजी गई थी। जिसमें सुधांशु मोहन पांडेय एक वर्ष से ड्यूटी में लापरवाही बरत रहा था। कई बार नोटिस का जवाब न देने के कारण उसकी संविदा मंगलवार को समाप्त कर दी गई। वहीं ताज, एआर जैदी, रुदेश कुमार शुक्ला द्वारा कम ड्यूटी करने पर नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। दिसंबर से औसत के बराबर ड्यूटी न करने पर संविदा समाप्त करने की चेतावनी दी गई है। प्रभारी एआरएम एके सिंह ने बताया कि आरएम कार्यालय से मिले आदेश के बाद एक संविदा परिचालक की सेवा समाप्त किए जाने के साथ ही तीन को नोटिस भेजा है।