फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

---निकाय चुनाव की कसरत पूरी, डीएम एसपी ने दिया मातहतों को निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
विज्ञापन


बाराबंकी। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश तिवारी ने दो चरणों में मातहतों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूपदिया। बैठक में नामांकन से लेकर मतगणना प्रक्रिया की पूरी तैयारियों की समीक्षा कर खाका तैयार किया गया।

पहली बैठक में जहां डीएम ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की वहीं दूसरी बैठक में पुलिसकर्मियों व राजस्व कर्मियों के साथ बैठक कर कड़े दिशा निर्देश जारी किए। नगर निकाय चुनाव की आज आचार संहिता लागू होने की आशंका को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश तिवारी ने दो चरणों में प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों पर समीक्षा की और तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में जिस अधिकारी व कर्मचारी को जो भी दायित्व सौंपा जाए उसे वह पूरी ईमानदारी व लगन के साथ निभाएंगा। चुनावी ड्यूटी में किसी प्रकार की कोई लापरवाही या गड़बढ़ी नही होनी चाहिए। ऐसा होने पर उसके विरुद्व कार्रवाई होने निश्चित है। बैठक में आरओ व एआरओ के प्रशिक्षण के साथ ही चुनावी ड्यूूटी में लगाए गए प्रभारियों अधिकारियों को भी दिशा निर्देश जारी किए गए।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक तथा अन्य दो सहायक के अलावा कोई व्यक्ति अंदर नही जाएगा। अधिसूचना जारी होते ही जिले में आचार संहिता लागू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नामांकन स्थल के 200 मीटर तक के दायरे में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया की आगामी 28 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में सभी रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अफसरों के साथ ही सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दोपहर 12 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में कोई भी नामित अधिकारी अनुपस्थित नही होना चाहिए। बताते चले कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए रिजर्व समेत 80 आरओ व एआरओ को चुनाव संपंन कराने के लिए जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें