पंखे में उतरे करंट से मासूम की मौत
इसरौली (बाराबंकी)। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उसरहा में घर के अंदर रखे टेबल फैन में करंट उतर आया। वहीं पास में ही खेल रहा एक वर्षीय बालक करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम उसरहा मजरे टेडवा निवासी धर्मराज का एक वर्षीय पुत्र बृहस्पतिवार को घर के अंदर खेल रहा था। वही पास में ही टेबल फैन रखा था जिसमें करंट उतर आया। खेलते समय बालक ने पंखे को जैसे ही छुआ करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद बालक की आवाज सुनकर परिवारीजनों ने उसे पंखे से अलग किया। बालक की हालत को गंभीर देखते हुए परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। बालक की मौत की खबर सुन पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।