फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुतली बम मिलने से जिला अस्पताल में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुतली बम मिलने से जिला अस्पताल में मचा हड़कंप
विज्ञापन

- पुलिस के पहुंचने के बाद सामान्य हुई स्थिति
बाराबंकी। जिला अस्पताल में बुधवार की सुबह सुतली बम मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलसि ने बम को निष्क्रिय किया जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। लोगों का कहना है कि कोई शरारती तत्व है जिसके द्वारा ऐसा काम किया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ओपीडी के पास बिजली का ट्रांसफार्मर रखा है। बुधवार की सुबह मरीजों ने ट्रांसफार्मर के पास एक सुतली बम पड़ा होने पर यहां हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आस पास अस्पताल आने वाले मरीजों की भीड़ भी लग गई। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सुतली बम निष्क्रिय किया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस का कहना है कि विवाह समारोह में इस्तेमाल किए जाने वाला सुतली बम था। यह अस्पताल में परिसर में कैसे आया इस बारे में पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें