फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणय सूत्र में बंधे 201 जोड़े

Fri, 07 Oct 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में सामूह‌िक व‌िवाह समाराोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाकियू द्वारा गुरुवार को नवीन सब्जी मंडी परिसर में स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की याद में आयोजित छठवें सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा एक ही मंडप के नीचे रीति-रिवाजों के अनुसार कराया गया।
विज्ञापन


नवीन मंडी परिसर मंत्रोच्चारण से पूरी तरह से गुंजायमान था और आने जाने वाले लोग दोनों पक्षों को आशीर्वाद दे रहे थे। कार्यक्रम में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जानौद व राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत, जिलाधिकारी अजय यादव व पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया। भाकियू के तत्वावधान में व्यापारियों, किसानों व अन्य लोगाें के सहयोग से नवीन सब्जी मंडी परिसर में आयोजित किए गए वैवाहिक समारोह में गरीब परिवार की कन्याओं की शादी कराई गई।

अश्विन मास का शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि व नवरात्रि का पावन दिन नवीन मंडी परिसर 201 जोड़ों की शादी का गवाह रहा। हिन्दू परिवार की कन्याओं का विवाह हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार गायत्री परिवार के 50 आचार्यों के मंत्रोच्चारण से संपन्न कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें