फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के विकास का लाभ स्थानीय लोगों को मिले : अयोध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अयोध्या के विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन विकास का वास्तविक लाभ यहां के लोगों को मिलना चाहिए। सपा की सरकार बनने पर अयोध्या के विकास को नई गति दी जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विकास परियोजनाओं का अधिकतम लाभ स्थानीय निवासियों को मिले। सपा प्रमुख बृहस्पतिवार को पवन पांडेय के कृष्णापुर स्थित आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार बनने पर अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने और विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा। अयोध्या को केवल पर्यटन केंद्र नहीं, बल्कि विश्व की प्रमुख तीर्थनगरी के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता होगी। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को हर वर्ष 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। अयोध्या में किसी गरीब का घर या दुकान उजाड़ने की कार्रवाई नहीं होगी। युवाओं को रोजगार और नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी उनकी सरकार काम करेगी।

चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना
अखिलेश ने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए और किसी भी स्तर पर बेईमानी या भेदभाव नहीं होना चाहिए। गरीबों के मताधिकार की रक्षा करना आयोग की जिम्मेदारी है। उन्होंने भागवत कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका मूल संदेश अन्याय के खिलाफ खड़े होने और किसी के साथ भेदभाव न करने का है। आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार गठबंधन पहले से अधिक मजबूत होगा। उन्होंने दावा किया कि सपा और उसके सहयोगी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे और प्रदेश की जनता का समर्थन हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें