फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पार्क, खेल मैदान व बरातघर को तरस रही 20 हजार आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। करीब 14 साल पुरानी नगर पंचायत सुबेहा की लगभग 20 हजार आबादी पार्क, खेल मैदान व बरातघर को तरस रही है। वहीं, शुद्ध पेयजल, मार्ग, जलनिकासी की समस्या भी बनी हुई है। सीमा विस्तार के बाद तीन वार्ड और बनने से चुनौतियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में ग्राम पंचायत सुबेहा गठित की गई, 11 वार्ड बनाए गए। गठन के समय कच्चे गलियारे, मोहल्लों में अंधेरा, रास्ते में बहता नालियों का पानी, पेयजल की किल्लत जैसी तमाम समस्याएं थीं। लोगों को उम्मीद थी कि अब शहरी सुविधाएं मिलेंगी। विकास शुरू हुआ मगर गति बहुत धीमी रही। वर्तमान में पुराने कई मोहल्लों में टूटा खड़ंजा, क्षतिग्रस्त नालियां, शुद्ध पानी की कमी व जर्जर मुख्य मार्ग लोगों को तकलीफ दे रहे हैं।
सीमा विस्तार में कई गांव जुड़ने पर नगर पंचायत में वार्डों की संख्या 11 से बढ़कर 14 तथा आबादी करीब 20 हजार हो गई है। मतदाताओं की संख्या 16700 है। मगर कई साल पहले बनी कांशीराम कॉलोनी के 100 से अधिक आवासों का आवंटन आज तक नहीं हुआ। एक पार्क था, जिस पर अवैैध कब्जे थे। इसलिए आज तक अधूरा पड़ा है। कई जगहों पर नालियों के चोक होने से पानी निकासी प्रभावित है। जगह-जगह कूड़े के ढेर भी यहां की पहचान हैं।
विज्ञापन

कराए गए विकास कार्य
हाईमास्ट लाइटें, 13 सामुदायिक शौचालय, चार स्कूलों का सौंदर्यीकरण, नाली व इंटरलॉकिंग के साथ मोहल्लों में पानी सप्लाई की पाइप बिछाई गई। श्मशान घाट व पार्क का निर्माण हुआ। गरीबों को आवास दिलाए गए। बस अड्डा, फायर स्टेशन व विस्तारित क्षेत्र में जलापूर्ति, सड़क आदि पर काम कराने के प्रस्ताव हैं।
शहनाज, नगर पंचायत अध्यक्ष सुबेहा
नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं
पांच साल विकास के नाम पर सरकारी धन की लूट हुई है। किसी मोहल्ले में विकास दिखाई नहीं देता है। नागरिक शुद्ध पानी व सड़क समेत मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। आवास आवंटन में धांधली हुई है।
सईद टिन्नी, रनर
14 साल में नहीं बनी सड़क
पूर्व सभासद जंगबहादुर सिंह ने बताया कि नगर पंचायत को केवल सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। नगर पंचायत विकास के प्रति उदासीन रही। सड़क व नाली बदहाल हैं। टिकुरी, कछवा में बीते 14 साल में सड़क नहीं बनी। व्यापारी मोहम्मद अलीम ने कहा कि कुछ काम हुए हैं, मगर लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें