बाराबंकी। निजीकरण समेत अन्य समस्याओं को लेकर पहले से ही आंदोलन की घोषणा कर चुके विद्युत संविदा कर्मियों में शुक्रवार देर शाम तब आक्रोश फैल गया जब एसडीओ द्वारा कथित रूप से कर्मचारी से अभद्रता का मामला आया।
विद्युत उपकेंद्र जैदपुर में तैनात 20 संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार रात सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। संविदा कर्मियों ने एसडीओ पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए जूनियर इंजीनियर मिर्जा परवेज हुसैन को लिखित इस्तीफा सौंपा। जैदपुर प्रतिनिधि के अनुसार नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, वसीक, रोहित, रूपेंद्र सिंह, फिरोज व अनुज कुमार का कहना है कि एसडीओ का व्यवहार असहनीय हो चुका है। कार्रवाई न होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
सामूहिक इस्तीफे से उपकेंद्र का कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। देर रात मान मनौवल का प्रयास चलता रहा। उधर इससे पहले पूरा दिन संगठन की घोषणा के अनुसार संविदा कर्मी आंदोलन की रणनीति बनाते रहे। कई जगहों पर बैठक की गई।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ