फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आग से 20 बीघा गेहूं की फसल और पांच दुकानें जलीं

Wed, 15 Apr 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आग की घटनाएं जिले में कम नहीं हो रहीं। मंगलवार को हैदरगढ़, कुर्सी और बदोसराय थाना क्षेत्रों में आग लगने की कई घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसके अतिरिक्त पांच लकड़ी की गुमटियां भी आग की भेंट चढ़ गईं। हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के गांवों में 10 बीघा गेहूं की फसल आग से प्रभावित हुई। सुबेहा के इस्लामपुर गांव में अज्ञात कारणों से गुरुबख्श सहित आठ किसानों की फसल जली। अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। कमेला पंचायत के निकामत पिचूरी में भी आग लगी, जिसे फायर कर्मियों ने बुझाया, पर कोई नुकसान नहीं हुआ। लोनीकटरा के पूरे ब्रह्मचारी गांव में ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझने पर फायर कर्मी बीच रास्ते से वापस लौटे।
विज्ञापन

कुर्सी के ओदार गांव में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लगी। तेज हवा के कारण आग फैल गई और संतराम, हृदय राम व शिव प्यारी की करीब छह बीघा गेहूं की फसल जल गई। लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी है। निंदूरा ब्लॉक के अकबरपुर में हृदय राम मौर्य की लगभग चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
लोगों ने बताया कि यह आग बगल से निकली ग्यारह हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के कारण लगी। जेई विकास शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र को जिन गांवों से शिकायत मिल रही है, वहां विद्युत तार सही कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें