फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से ढाई लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र असंद्रा के एक गांव में शनिवार रात कमरे का ताला तोड़कर रखी हजारों की नकदी और लाखों के जेवरात चोरी हो गए। रविवार सुबह इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों पर आरोप लगाकर इसकी शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र के लोहारपुर गांव निवासी किसान अनूप सिंह के घर शनिवार रात चोरों ने ताला तोड़कर 59 हजार की नकदी और लगभग दो लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह अनूप सिंह जब सो कर उठा तो देखा कि कमरे का ताला टूटा पड़ा है और सामान आंगन तक बिखरा पड़ा था। अलमारी का भी ताला टूटा था।
इसके बाद पीड़ित ने सिद्धौर पुलिस चौकी पर पहुंचकर गांव के ही रहने वाले दो लोगों पर चोरी का आरोप लगाकर इसकी शिकायत की। चौकी इंचार्ज संजय वर्मा का कहना है कि पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ चोरी करने की शिकायत की है। पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें