फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई किसानों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई किसानों की चिंता
विज्ञापन

बाराबंकी। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग की चेतावनी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की फसल की कटाई अंतिम चरण में है। ऐसे में बारिश व तेज हवा चलने की चेतावनी से किसान चिंतित हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान कुछ कम होने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप आग बरसाने लगी। दोपहर तक धूप झुलसाने लगी। घर में कूलर व पंखे की हवा भी बेअसर रही। भीषण गर्मी के चलते दोपहर में सड़कों तक सन्नाटा दिखा। इसके साथ मौसम विभाग की चेतावनी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। इन दिनों ज्यादातर किसान गेहूं की फसल की मड़ाई में जुटे हैं। ऐसे में बारिश उन्हें काफी नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें