फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे तक पीआरवी के देते रहे खनन की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन होने की सूचना एक घंटे में कई बार अलग-अलग नंबर से दिए जाने के बाद भी पीआरवी की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। वहीं मोहम्मदपुर पुलिस द्वारा मिट्टी खनन में लगी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व मिनी जेसीबी को पकड़ कर कार्रवाई के बाद पीआरवी पहुंची। लगभग आधा दर्जन ट्रैक्टर भाग निकले। पीआरवी के समय पर न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी रानु, भिषम व अंबरीश चतुर्वेदी ने बुधवार देर शाम आठ बजकर छह मिनट से लेकर नौ बजे तक छह बार यूपी 100 को फोन कर गांव में तालाब के निकट अवैध खनन की शिकायत दर्ज कराई। काफी इंतजार के बाद भी पीआरवी के न आने पर इसकी सूचना कोतवाली पुलिस व तहसीलदार को दी गई।

मौके पर एसएचओ मनोज शर्मा व छेदा चौकी इंचार्ज अमर बहादुर दल-बल के साथ पहुंचे। पुलिस को आता देख कई लोग ट्रॉली लेकर भाग गए। इस बीच पीआरवी भी पहुंच गई। पुलिस ने मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व मिनी जेसीबी के साथ तीन लोगों को पकड़ कर थाने ले आई। लगभग एक घंटे तक पीआरवी के न पहुंचने से शिकायतकर्ता व ग्रामीणों में रोष व्याप्त रहा।
विज्ञापन


इस संबंध में एसएचओ प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि मौके पर गए थे जहां से एक ट्रैक्टर व जेसीबी को पकड़ कर लाया गया है। वाहनों को सीज करते हुए खनन की रिपोर्ट तहसील भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें